google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शराब विक्रेताओं एवं शराबियों में मचा हड़कंप ,दिन रात चल रहे हैं छापामारी।

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता वीरेंद्र यादव

औरंगाबाद( बिहार) 28 अगस्त 2020 :- अवैध शराब के खिलाफ देव थाना क्षेत्र में इनदिनों लगातार चल रहे छापामारी से शराब विक्रेताओं एवं शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है । दिन तो दिन, रात में भी देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में लगातार छापामारी जारी है ,जिसके परिणाम स्वरूप रोज दो चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । देव थाना पुलिस ने आज देव थाना के अलग अलग जगहों से आधा दर्जन शराब के सेवन करने वाले लोगो को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करवाया तथा मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार लोगो में चार लोग ऐसे है जो इन दिनों मुजफ्फरपुर से देव आकर धान की रोपनी करने का कार्य कर रहे थे । गिरफ्तार लोगो में मुजफ्फरपुर जिला के पकड़ी गांव के रहने वाले है जिनका नाम सत्यनारायण साहनी,राजकुमार साहनी,अरुण साहनी,विश्वनाथ साहनी है ।वहीं देव थाना में शराब के मामले में बंडा गांव निवासी विजय भुइयां तथा 10 लीटर शराब और 20 किलो महुआ के साथ चांदपुर निवासी भरत भुइयां भी पकड़े गये हैं।वहीं पुलिस ने देव के बंभौरी गांव निवासी संजय दुबे को भी शराब के सेवन करने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाई की जा रही है जिसका परिणाम है कि लगातार शराब के सेवन करने वाले गिरफ्तार किए जा रहे है । बीती रात शराब के खिलाफ की गई कार्यवाई में एएसआई कृष्णकांत सिंह सहित पुलिस बल की टीम मौजूद रही ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)