google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

32 पत्रावलियों को सुनकर 8 पत्रावलियों का किया गया निस्तारण

दैनिक समाज जागरण बहजोई । आज पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की एक मीटिंग सुबह 10:30 बजे से मंडी समिति पुलिस लाइन बहजोई में हुई जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए विवादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाने का भरपूर प्रयास किया गया ट्रेनी सीओ दीपक कुमार के नेतृत्व में उक्त मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें 32 पत्रावलियों को सुनकर 8 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया तथा एक परिवार को आपसी समझौते के आधार पर मिलाने का भरपूर प्रयास करते हुए कामयाबी हासिल की तथा 2 पत्रावलीयो में विधिक कार्रवाई करने की संस्तुति की गई तथा 5 पत्रावली न्यायालय में विचाराधीन एवं अन्य कारणों से बंद की गई इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी उपनिरीक्षक बिन्द्रेश देवी उपनिरीक्षक प्रेरणा यादव उपनिरीक्षक सुशील कुमार शर्मा काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट तथा कांस्टेबल विनीता ,नूतन सोनम, ऊषा, विपुल यादव, पूजा ,आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)