दैनिक समाज जागरण विजेंद्र सिंह बबराला
गुन्नौर। उ प्र शासन ने नागरिक सुरक्षा कोर नरोरा योगेंद्र सिंह यादव को नागरिक सुरक्षा का पुनः से चीफ वार्डेन नियुक्त किया है। योगेंद्र सिंह यादव को चीफ वार्डन बनने पर उनके करीबियों के द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया है।
माँ गंगा ज़न कल्याण समिति बबराला के महामंत्री के पद पर रहकर पिछले 8 वर्षों से नागरिक सुरक्षा नरौरा मे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा कोर के सभी पदासीन का 3 वर्ष के बाद नवीनीकरण कराया जाता है। जबकि वर्ष 2020 में चीफ वार्डन का नवीनीकरण जिले के जिला अधिकारी के द्वारा की जाता था, परंतु अब चीफ वार्डेन का नवीनीकरण उ प्र शासन द्वारा किया जाता है ।उ प्र शासन द्वारा नरौरा के चीफ वार्डेन योगेन्द्र सिंह यादव का नवीनीकरण आगामी तीन सालों के लिए किया गया है । समाज सेवा के कार्यों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित आपातकालीन सेवाओं में नागरिक सुरक्षा के द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों जैसे वार्डेन भर्ती, प्रशिक्षण, अभ्यास प्रदर्शन, माकडिल, बाढ़ और आग से बचाव प्रशिक्षण, नमामि गंगे स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान, वृक्षारोपण, मतदाता जागरुकता रैली फाउंडेशन कोर्स, पुलिस और प्रशासन का चुनाव और अन्य पर्वों पर ड्यूटी सहयोग को बखूबी ईमानदारी से निभाने बाले तेज तर्रार कर्मठ चीफ वार्डेन योगेन्द्र सिंह यादव को शासन ने जिम्मेदारी देते हुए महत्वपूर्ण चीफ वार्डेन पद पर पुनः भरोसा जताया है, शासन द्वारा योगेन्द्र सिंह यादव को पुन चीफ वार्डेन नियुक्त किए जाने पर नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों और वार्डन तथा माँ गंगा ज़न कल्याण समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसी के साथ योगेंद्र सिंह यादव के करीबियों एवं नागरिक सुरक्षा कोर के लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



