google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानगढ़-मैनाचक में भगवान बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने के बाद पूजा अर्चना शुरू

समाज जागरण
गोड्डा

मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मानगढ़-मैनाचक गांव के पूर्वी टोला में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न हो गया। इसके साथ हीं गुरुवार से पूजा अर्चना प्रारंभ हो गया। सुबह से हीं पूजा अर्चना के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ कर परिवार के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इधर 24 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन भी हुआ। जिसका समापन हवन यज्ञ के साथ किया गया।

इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। बता दें कि मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत कलश शोभायात्रा निकालकर की गई थी। तत्पश्चात शास्त्री रोशन मिश्रा और शुभम झा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी की गई।इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि गांव में बजरंग भगवान बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य गांव में धार्मिक वातावरण बनाए रखना और नई पीढ़ी को सनातन परंपरा व संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुलसी बागची, जय कृष्ण भादुड़ी,मुकेश बागची, राकेश बागची, रितेश, नितेश मनोज कुमार साह, उमेश कुमार मलिक, मंटू पासवान, ऋषिकेश मंडल, राजेश गुप्ता, रतन गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)