google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टेल्को राम मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी श्री श्री चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट नागरिकों को किया गया सम्मानित, भजन संध्या और सामूहिक भोज का श्रद्धालुओं ने उठाया आनंद

दैनिक समाज जागरण 19.11.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर टेल्को स्थित राम मंदिर परिसर में श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से चित्रगुप्त पूजा बड़े ही हर्षोल्लास, धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में शाम छह बजे आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविंद कुमार लाल, पूर्व सिविल सर्जन तथा विशिष्ट अतिथि शुभम सिन्हा, मदन मोहन श्रीवास्तव एवं दिवाकर सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और भक्ति संगीत के साथ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में समिति की ओर से विशेष पहल की गई। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मान प्रदान किया गया। समिति ने इस पहल के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाज में अपनी विशिष्ट पहचान और योगदान देने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया और आयोजन का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर समिति के प्रमोद लाल, विजय सिन्हा, अजय दास, अनिल सिन्हा, टेल्को समिति के अध्यक्ष संदीप सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रजनीकांत कुमार, गोपाल प्रसाद, महामंत्री राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं राकेश वर्मा सहित विकास सिन्हा, सुनील सिन्हा, संतोष कुमार, उदय लाल, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन सिन्हा, विवेक कुमार, उदित, मनोज कुमार सिन्हा, मनोज प्रसाद, विपिन कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिन्हा, निखिल, किशु, पंकज कुमार सिन्हा, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)