google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वर्गीय शिवपुर चंद्रवंशी के निधन होने के पश्चात चंद्रवंशी समाज ने परिजनों को किया आर्थिक सहायता- सक्सेना चंद्रवंशी

दैनिक समाज जागरण
विश्वनाथ आनंद
गया ( बिहार)- गया मगध प्रक्षेत्र के अरवल जिला के कुर्था प्रखंड निवासी शिवपुर चंद्रवंशी के निधन होने के पश्चात चंद्रवंशी समाज के लोगों ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव मदद प्रदान करने का भरोसा जताया . इस संबंध में उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए चंद्रवंशी समाज के सक्सेना कुमार चंद्रवंशी ने कहीं . उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय शिवपुर चंद्रवंशी का निधन विगत दिन हो गया था . जिसकी जानकारी चंद्रवंशी समाज को मिला . चंद्रवंशी समाज ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य, शक्ति, व साहस देने की कामना ईश्वर से की . श्री सक्सेना चंद्रवंशी ने कहा कि स्वर्गीय शिवपुर चंद्रवंशी के परिजनों को चंद्रवंशी समाज अरवल के लोगों ने आर्थिक मदद के रूप में ₹7000 रुपया प्रदान किया . इस दौरान चंद्रवंशी समाज के लोगों ने कहा कि विकट परिस्थिति में हर संभव समाज की मदद करने के लिए चंद्रवंशी समाज पूरी तरह निष्ठा से खड़ी है . इसके लिए चंद्रवंशी समाज को एकजुटता एवं चट्टानी एकता का परिचय देने की जरूरत है . इस दौरान उपस्थित होने वालों में अरवल जिला चंद्रवंशी समाज से शिवरंजन सिंह, मिथिलेश चंद्रवंशी, रविंद्र चंद्रवंशी , धर्मेंद्र चंद्रवंशी ,संदीप चंद्रवंशी, शिवकुमार माही सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे .


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)