google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवरात्रि पर अफजल हुसैन ने दी शुभकामनाएं, गाछपाड़ा स्थित क्लीनिक में उपलब्ध हैं कई चिकित्सा सुविधाएं

24 घंटे इमरजेंसी सेवा से लेकर प्रसव और ऑपरेशन तक की सुविधाओं की दी जानकारी

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
नवरात्रि के पावन अवसर पर किशनगंज शहर के गाछपाड़ा स्थित अफजल साद क्लीनिक ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अफजल हुसैन ने देशवासियों सहित जिले के समस्त लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


इस अवसर पर अफजल हुसैन ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए क्लीनिक में विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां आईसीयू, एनआईसीयू और दुर्घटना सहित अन्य आपातकालीन स्थितियों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवा की व्यवस्था है। इसके अलावा दूरबीन विधि से ऑपरेशन, सामान्य प्रसव और ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है।


उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लीनिक में एसी डीलक्स रूम, नॉन-एसी रूम, सुइट रूम और जनरल वार्ड की व्यवस्था भी है। इन सुविधाओं का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान आवश्यक चिकित्सा सहायता एवं ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अफजल हुसैन ने लोगों के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)