(मन्नू शर्मा पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो प्रमुख पंजाब)
बिट्टू बादल जैतो ने अग्रवाल सभा (रजि०) द्वारा करवाए गए प्रांतीय सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित हुए पूर्व सेहत मंत्री तथा विधायक डा. विजय सिंगला, डायरैक्टर वॉटर रिसोर्स पंजाब एडवोकेट अमन मित्तल, अग्रवाल सभा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव सरूप सिंगला तथा श्री मुक्तसर साहिब अग्रवाल सभा के अध्यक्ष तरसेम गोयल को कार्यक्रम की सफलता हेतु सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन एक महान शासक अग्रवाल समुदाय के संस्थापक, समाजवाद, अहिंसा और आर्थिक समानता के सिद्धांतों के प्रवर्तक थे। जिन्होंने अग्रोहा की स्थापना की और अपने राज्य अग्रोहा कोएकप्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र बनाया और व्यापारी समुदाय के लिए अहिंसा, समाजवाद और आर्थिक समानता जैसे आदर्श स्थापित किए। जिससे वैश्य परम्परा और व्यापार को नई दिशा मिली। उन्होंने अपने राज्य के नवगंतुकों की सहायता के लिए "एक रुपया, एक ईंट" की व्यवस्था लागू की, जिससे व्यापार और समाजवाद का अनूठा मॉडल बना और उन्होंने वैश्य परम्परा और व्यापार को एक नई दिशा दी। डॉ.विजय सिंगला, एडवोकेट अमन मित्तल, सरूप सिंगला तथा तरसेम गोयल को सम्मानित करते हुए राजीव गोयल बिट्टू बादल।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



