(मन्नू शर्मा पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो प्रमुख)
जैतो,24 सितंबर :श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब जैतो द्वारा क्लब के अध्यक्ष मानक शाह शर्मा के नेतृत्व में आज रामलीला के पांचवें दिन राम बनवास-2 का खूबसूरत ढंग से मंचन किया गया, जिसे ड्रामाटिक क्लब के कलाकारों द्वारा बड़ी मेहनत से तैयार किया गया था जिसको विशाल दर्शकों ने बार बार तालियों से खूब प्रशंसा व्यक्त की। माता कौशल्या और श्री राम के बीच भावनात्मक संवाद, राम और सीता के बीच संगीतमय संवाद और वनवास के दौरान निषाद राज और श्री राम चंद्र का दृश्य, निषाद राज द्वारा भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण जी को प्रेम से भोजन कराना और केवट द्वारा भगवान जी को गंगा पार कराना आकर्षण का केंद्र रहा। इस लीला में माता कौशल्या की भूमिका सोनू, केवट की भूमिका मानक शाह, निषाद राज की भूमिका सोनू गर्ग फैटी ने निभाई। जब केवट ने भगवान श्री राम को गंगा पार कराया तो श्री राम ने कहा कि आप अपना परिश्रम मुझसे ले लीजिए, जिस पर केवट ने कहा कि हे प्रभु, जैसे मैंने आपको पार लगाया है, वैसे ही मुझे भी इस भवसागर से पार करा दीजिए। लीला का शुभारंभ एडवोकेट कुलदीप मित्तल व बंत राम डबडीखाना वाले के परिवार ने गणेश जी व माता सरस्वती की आरती के साथ किया तथा क्लब ने उन्हें सम्मान चिन्ह भी भेंट किया।श्री रामाकृष्ण ड्रामाटिक क्लब जैतो के कलाकार रामलीला मैदान में लीला का मंचन करते हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



