अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल करेगा ‘पारिवारिक मंगल मिलन समारोह’ का आयोजन

नोएडा (संवाददाता): सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल द्वारा 14 फरवरी को ‘पारिवारिक मंगल मिलन समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि यह समारोह वैश्य समाज में पारस्परिक प्रेम और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रहती है।

कार्यक्रम संयोजक सुधीर पोरवाल, लव केश गोयल एवं रोहतास गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित आकर्षक झांकियां, हरियाणवी नृत्य तथा फूलों की होली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक विनय वर्मा, विधायक पंकज सिंह, राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विमला बाथम, पूर्व विधायक नवाब सिंह नगर, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता तथा सपा जिला अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी.के. गुप्ता करेंगे, जबकि स्वागत अध्यक्ष डी.के. मित्तल होंगे। संस्था के महासचिव राज कुमार संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा करेंगे।

NoidaNews #VaishyaSamaj #MangalMilan #AgarwalSamaj #NoidaEvent #SocialEvent #MaharajaAgrasen #FlowerHoli #HaryanviDance #CommunityEvent

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)