google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी के साथ छिनतई कर लूट की घटना को दिया अंजाम*

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-पदमा ओपी थाना के  लाटी चौक के समीप बीते शनिवार शाम 8 बजे के आसपास बरही के व्यवसायी चंदन गुप्ता के साथ अज्ञात अपराधियों ने छिनतई कर चालीस हजार रुपए लूट लिए।भुक्तभोगी द्वारा दिए आवेदन के अनुसार चंदन गुप्ता क्षेत्र में दुकान-दुकान जाकर समान सप्लाई करते हैं औऱ अपनी आजीविका चलाते हैं,इसी क्रम में शनिवार को पदमा क्षेत्र में काम कर वे अपनी ओमनी वैन से पदमा इटखोरी मोड़ होते हुए बरही लौट रहे थे ,कि रास्ते मे लाटी चौक के आगे अपराधियों ने उनसे दिनभर   में दुकानों से प्राप्त चालीस हजार रुपए की राशि लूट ली।अपराधी सफेद रंग की होन्डा शाइन बाइक में सवार थे,लूट से पहले उनलोगों ने भुक्तभोगी के चेहरे पर कपड़ा दाल  दिया।इस सम्बंध में पीड़ित के द्वारा पदमा ओपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की  गई है।ज्ञात हो  कि लाटी से इटखोरी मोड़ तक का क्षेत्र सुनसान होता है।इससे पूर्व भी कइएक ऐसी घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)