google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो घायल, ट्रामा सेंटर रेफर।*

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बाजार शीतला मंदिर के सामने अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल, एक ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह लगभग छः बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के हफसा ख़ान के घर के सामने मलिन बस्ती निवासी राजेश उर्फ रिंकू गुप्ता उम्र लगभग 44 वर्ष पुत्र सुदर्शन शाह और सुधीर उर्फ मोनू पाठक उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र शंकर पाठक घर से कार्य करने के लिए बाइक से बारी के तरफ जा रहें थे और किसी अज्ञात वाहन ने पीछे धक्का मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया वहीं इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


जहां स्थानीय लोगों ने घायलो को डाला निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चोपन अस्पताल भेजवाया गया और जिसमें से राकेश उर्फ रिंकू को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)