google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरजेडी झारखंड के प्रदेश प्रभारी से मिले पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल।

भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता-समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड के प्रदेश प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव से पटना जाकर पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया । मुलाकात करने वालों में श्री साहू समेत चतरा से संजय कुमार स्नेही , बोकारो से योधन नायक , हजारीबाग से कुंज बिहारी साव एवं जमशेदपुर से मनोज गुप्ता शामिल रहें। वही बोकारो थर्मल से योधन नायक ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी ने दो माह के भीतर झारखंड के सभी जिला का दौरा एवं प्रवास किया । छह जिला के अध्यक्षों की घोषणा किया और जल्द ही सात जिला के अध्यक्षों की घोषणा भी करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की दूर्गा पुजा के बाद एक बार फिर झारखंड के सभी जिला में दौरा एवं प्रवास करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इन तमाम बातों से सम्माननीय प्रदेश प्रभारी जी को अवगत कराया गया है। झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव जी ने कहा कि आप सबों के संगठनात्मक कार्य से पार्टी संतुष्ट है और विश्वास है कि इसे आगे भी निरंतर जारी रखेंगे। निश्चित रूप से झारखंड में भी राष्ट्रीय जनता दल की शक्ति बढ़ रही है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)