समाज जागरण | Mirzapur News
मीरजापुर के अहरौरा क्षेत्र (Ahroura Film Shooting) में पिछले कई दिनों से फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म का टाइटल “आओ भाग चला जाए” बताया जा रहा है। फिल्म शूटिंग की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों लोग शूटिंग देखने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है।

सुंदर लोकेशन पर शूटिंग | Mirzapur Film Location
अहरौरा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र है, जहां पर पहाड़, जंगल और शांत वातावरण शूटिंग के लिए आदर्श माने जाते हैं।
फिल्म के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर सुजीत गोस्वामी ने कहा कि अहरौरा क्षेत्र फिल्मांकन के लिए बेहतरीन लोकेशन है और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती मन मोह लेती है।
मीरजापुर में लगातार बढ़ रही फिल्म शूटिंग | Chunar Fort Shooting
मीरजापुर जिले में इससे पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है—
चुनार किला (Chunar Fort Shooting)
शकतेशगढ़
बाबा सिद्धनाथ धाम व दरी (Siddhnath Dari Shooting)
ये जगह पहले भी शूटिंग के लिए फिल्ममेकर्स का पसंदीदा स्थान रही हैं।
फिल्म के कलाकार | Film Cast
फिल्म में हीरो का किरदार आकाश निभा रहे हैं, जबकि टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता, तेनाली रामा सीरियल में “तथाचार्य” का रोल निभाकर प्रसिद्ध हुए पंकज भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की कई शूटिंग लोकेशन मीरजापुर के साथ-साथ आसपास के जनपदों में भी कवर की गई हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



