google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इटखोरी मोड़ तिराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, भीषण आग से लाखों का नुकसान*

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
पदमा (हजारीबाग): गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे इटखोरी मोड़ तिराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।


मिली जानकारी के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक्स से लदा ट्रक (क्रमांक जे एच 02 बी एल 5663) बरेली (यूपी) से इटखोरी होते हुए आ रहा था। इसी दौरान इटखोरी मोड़ के पास एनएच-33 पर हजारीबाग की ओर से आ रहे स्पंज लदे ट्रक (क्रमांक जे एच 02 3465) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई।
इस हादसे में दोनों ट्रकों के टायर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, वहीं कोल्ड ड्रिंक्स की पेटियां भी आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक और उपचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पदमा थाना प्रभारी संचित दुबे सशस्त्र बल के साथ मौजूद रहे। साथ ही बरही से आए दमकल कर्मियों ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक स्थानीय बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)