वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कोचाधामन के राजद विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज अशफी ने प्रेस वार्ता कर कहा की कोचाधामन विधानसभा सीट से राजद का टिकट इजहार अशफी को ही मिलेगा। अशफी ने कार्यकर्ताओं से इस संबंध में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट वितरण का अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व करता है, जैसा कि तेजस्वी यादव ने भी कहा है। हालांकि, पार्टी के भीतर हर कोई अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। इम्तियाज अशफी ने इस बार चुनाव पूरी ताकत से लड़ने की बात कही।
राजद ने हमेशा मुसलमानों और अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के राजद पर तंज कसने के सवाल पर अशफी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजद और उसके नेता तेजस्वी यादव ने हमेशा मुसलमानों और अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजद कोचाधामन में कहीं से भी दो गुटों में बंटा हुआ नहीं है, बल्कि पार्टी ने यहां अपनी पैठ मजबूत की है।

अशफी ने बताया कि राजद अब हर गांव, महिलाओं और बुजुर्गों तक पहुंच चुका है। उनका मुख्य लक्ष्य तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि टिकट किसी को भी मिले, सभी मिलकर महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करें।
इम्तियाज अशफी ने अपनी लड़ाई को ‘फिरकापरस्त ताकतों’ के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि राजद शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर बात करता है। असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि AIMIM के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। उनकी राजनीति केवल ‘4 चले गए हैं, 24 लाएंगे’ जैसे नारों तक सीमित है। अशफी ने जोर देकर कहा कि राजनीति निजी टिप्पणियों से नहीं, बल्कि मुद्दों पर लड़ी जाती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



