समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सांसद पखवाड़े के तहत सोमवार की सुबह छितमपुर गांव स्थित मां भगवती नेपाली मंदिर परिसर में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की ।
इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही हैं लेकिन कार्यकर्ता होकर पिछली कतार में बैठते हैं।यह हम सभी के लिए एक गर्व की बात है। कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है । सरकार के साथ साथ संगठन का भी बड़ा महत्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता अभियान देश नही नही विदेशों में संदेश देता है। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का निर्माण हो यही हमारी परिकल्पना है।
स्वच्छता अभियान चोलापुर विकास खंड के एडीओ पंचायत आनंदशील आम्बेडकर की उपस्थिति में किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, राम प्रकाश सिंह बीरू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,लक्ष्मण सिंह मंडल अध्यक्ष,मुक्ति नारायण मौर्य,रामजी मौर्य,हरेंद्र सिंह,राम सूरत यादव प्रधान, राघवेन्द्र जायसवाल प्रधान,अजय गुप्ता,त्रिवेणी सिंह,मनीष चौहान प्रधान, सोनू कन्नौजिया,शिवम चतुर्वेदी,नीरज पाल प्रधान,अजीत सिंह, सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



