google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क दुघर्टना में मृत पति-पत्नी के परिजनों से मिले अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, दी हर मदद का सांत्वना

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
पिछले दिनों हरिबल्लमपुर गांव के समीप बाबतपुर संदहा रिंग रोड पर टूटी सड़क से बाइक सवार गिर गये थे। पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने कुचल दिया था । जिससे पति राकेश मौर्य, पत्नी गुंजा मौर्य निवासी गरथौली (अनेवा ) चौबेपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलने पर अजगरा विधायक त्रिभुवन राम सोमवार की प्रातः 10 बजे मृतक परिवार के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। मुखाग्नि दिये पिता बंशराज मौर्य को सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू ,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,राम जी मौर्य, मुक्ति नारायण मौर्य, धीरेन्द्र पांडेय,जित्तू सिंह सहित कई स्थानीय प्रमुख लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)