google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

15 दिवसीय रथयात्रा मेला का आजसू नेता हरेलाल व झामुमो नेता सुखराम ने फीता काट कर किया उदघाटन

सरायकेला (झारखंड), 20 जून 2023 : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में 15 दिवसीय रथयात्रा मेला का आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम, ग्राम प्रधान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, भाजपा नेता बलराम महतो व समाजसेवी अमुल्य महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व नारियल फोड़ कर उदघाटन किया। मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि मेला हमारे मनोरंजन की साधन के साथ प्राचीन सांस्कृतिक पहचान है। भारत में मेला का काफी महत्व है। हमारे देश में आमतौर पर त्योहारों के समय मेले का आयोजन किया जाता है। मेला एक क्षेत्र का मिलन समारोह भी है। झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम ने कहा कि मेला हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान है। विभिन्न राज्यों और उत्सवों पर जो भी मेले आयोजित किये जाते है, वह हमारी संस्कृति को दर्शाते है। सभी राज्य अपने उत्सवों के अनुसार मेले का आयोजन करते है। इससे विविध और गहन संस्कृति का पता चलता है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सुभाष सिंह, भाजपा नेता चंद्रमोहन दास, सुदर्शन गोराई, सुबोध चंद्र महतो, दुर्योधन गोप, ग्राम प्रधान श्यामल महतो, अनुदेव दास, निखिल महतो, सनत महतो आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)