google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत के खुशी में आजसू नेता हरेलाल महतो के नेतृत्व में निकाली विजय जुलूस

कमलेश महतो, समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता नीमडीह

सरायकेला (झारखंड), 03 फरवरी 2023 : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में रामगढ़ विधान सभा उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के जीत के खुशी में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में एन डी ए कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर व आतिशबाजी कर होली व दीवाली एक साथ मनाया। मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि सुनीता चौधरी के जीत झारखंड के जनता के जीत है और हेमंत सोरेन सरकार के झूठे वादे की हार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के जनता को ठगने व छलने का काम किया है, जिसका जबाव आनेवाले विधान सभा चुनाव में जनता देगी। हरेलाल महतो ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 60 से अधिक सीटों में विजय प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब छल, प्रपंच और झूठ की राजनीति नहीं चलनेवाली है। जनता जाग चुकी है और वे विकास व सत्य की राजनीति चाहते हैं। हेमंत सोरेन ने चुनाव के पूर्व विकास के बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन अब तक धरातल में एक भी विकास का कार्य नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन है और उनके विधानसभा क्षेत्र के जनता प्रदूषण के दुष्प्रभाव से त्राहिमाम कर रहे हैं। लेकिन विधायक ने आज तक प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इस अवसर पर आजसू नेता अमूल्य महतो, रमापति महतो, जिप सदस्य असित सिंह पात्र, भाजपा नेता बलराम महतो, मकर चंद्र महतो आदि उपस्थित।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)