google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शासकीय कन्या हाई स्कूल ग्राम बैमा में जिला पंचायत सभापति गौरहा ने 32 छात्राओं को किया निःशुल्क सायकल वितरण

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । ग्राम पंचायत बैमा शासकीय कन्या हाई स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा संचालित सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत 32 छात्राओं को निशुल्क सायकल वितरण किया गया। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा संचालित आत्मानंद स्कूल से छत्तीसगढ़ के शिक्षा के स्तर का काफी सुधार हो रहा है जिसमें गरीब स्तर के सामान्य बच्चों को भी अच्छी शिक्षा प्राप्त हो रही है,उन्होंने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शास्त्री ने भी राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से छात्रों को राहत के साथ उत्साहवर्धन भी होता है बच्चे बड़े ही उत्साह से स्कूल आते हैं और उनकी उपस्थिति भी अच्छी रहती है।बेलतरा विधानसभा के युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सचिन धींवर ने कहा कि आज बघेल सरकार ने सरकारी स्कूलों का शिक्षा का आधुनिकीकरण कर दिया है बच्चे शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी शामिल हो रहे हैं ।


इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री,उपसरपंच संजय पाण्डेय,सचिन धीवर,तेजसिंह गौतम,हितेश धीवर,प्रवीण शर्मा,शैलेष चौबे,प्रताप पटेल,बी.डी.दिवाकर गणेश प्रसाद चतुर्वेदी,सुरेंद्र यादव,नीलकमल दिवाकर,प्रमोद पटेल व छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • नोएडा में विद्या भारती की 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
    संदीप गर्ग / samajjagran *नोएडा।** भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में 5 सितंबर 2026 को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की **38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता** का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में **बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन** के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि **डोमेश्वर साहू, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश…
  • समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
  • बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
    सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)