google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर भव्य आयोजन

अररिया ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई अररिया द्वारा 19 नवम्बर को रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज परिषद कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक अजित रंजन ने की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

प्रांत एसएफएस प्रमुख प्रोफेसर एमपी सिंह ने रानी लक्ष्मी बाई की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस वर्ष भी उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

जिला संयोजक अजित रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 19 नवम्बर को सुबह 10 बजे संगोष्ठी और दोपहर 12 बजे महिला महाविद्यालय परिसर में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में भोला राठौर, सचिन कुमार, अभिषेक ठाकुर, नीतीश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)