google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा बरवाला की मिजाज रेस्टोरेंट में हुई बैठक 



हिसार (राजेश सलूजा) : अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा बरवाला की टोहाना मार्ग पर स्थित मिजाज रेस्टोरेंट में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जगदीश राय कक्कड़ ने की और प्रोजेक्ट चेयरमैन सोनू चोपड़ा व राजू नारंग रहे। इस बैठक में शाखा बरवाला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विक्की रहेजा ने गत महीने लगे सभी प्रोजेक्टो की समीक्षा की और सभी सफल प्रोजेक्टो के लिए समस्त कार्यकारिणी की प्रशंसा की। शाखा बरवाला अध्यक्ष विक्की रहेजा और सचिव संजीव भाटिया ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि आगामी समय में अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा बरवाला द्वारा शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को सम्मानित, मैसूरी सम्मेलन, रक्तदान शिविर, सिरसा महिला सम्मेलन एवं वृद्ध सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस बैठक में राजेश कुमार सलूजा को नए सदस्य के रूप में बैच लगाकर संघ की सदस्यता ग्रहण करवायी गयी। इस अवसर पर शाखा बरवाला अध्यक्ष विक्की रहेजा, महिला अध्यक्ष नवप्रीत कौर शाह, सचिव संजीव भाटिया, ओमप्रकाश वधवा, महेंद्र सेतिया, मनफूल गुप्ता, मास्टर सुदर्शन खुराना, महेंद्र सैनी, डाक्टर मदन गोपाल, अशोक कक्कड़, तरुण कक्कड़, देवेंद्र पाल गिल, जोगेंद्र कथूरिया, प्रेम प्रकाश रख्खी, राजकुमार बजाज, जसबीर सिंह रेखी, नवीन काठपाल, मनोज प्रभाकर, मास्टर कांशी राम व मास्टर सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)