दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) रविवार को नबीनगर में दलित, महादलित ,अति पिछड़ा अल्पसंख्यक अक्षर आंचल योजना के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 14 से 45 वर्ष की आयु की असाक्षर महिलाएं शामिल हुईं।


कई परीक्षा केंद्रों पर महिलाओं में परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया वही कई महिलाएं परीक्षा देने के लिए अपने छोटे छोटे बच्चों को साथ लेकर आई थी तो कई महिलाएं अपने बच्चे को गोद में लेकर आई।अक्षर आंचल योजना से जुड़े के आर पी राजकुमारी ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रखंड के 18 मध्य विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 3975 महिलाओं को शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस परीक्षा में 3285 परीक्षार्थी महिलाएं शामिल हुईं।परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। राजकुमारी ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य महिलाओं को साक्षर बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी नबीनगर में शिक्षकों द्वारा किया जाएगा उसके बाद सफल महिलाओं को शिक्षा विभाग के
जन शिक्षा निदेशालय ,पटना द्वारा बुनियादी साक्षरता का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



