नवीनगर/औरंगाबाद। विष्णु धाम सेवा संस्थान, केरका द्वारा रविवार को केरका पंचायत के श्री विष्णु धाम परिसर में शीतकालीन कंबल वितरण समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल, साड़ी, धोती, गमछा और सुंदरकांड पुस्तकें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संस्था की ओर से उपस्थित लोगों के लिए चूड़ा, दही और तिलकुट का भोजन भी परोसा गया।
संस्थान के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों की सहायता के उद्देश्य से ऐसे आयोजन किए जाते हैं। साथ ही संस्था समय–समय पर समाजहित में अन्य सेवा कार्य भी संचालित करती है। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, संजय पाठक, जगदीश चौधरी, अंजनी कुमार सिंह, सरोज सिंह, आशीष मालाकार, केदार चौहान, अजय पाठक, किशोर पाठक, प्रदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📌 रिपोर्ट: अनील कुमार, संवाददाता — दैनिक समाज जागरण, नवीनगर (औरंगाबाद)
VishnuDhamSevaSansthan #Nabinagar #KerkaPanchayat #AurangabadNews #BiharNews #SocialService #BlanketDistribution #WinterRelief #CommunitySupport #HumanityFirst #SewaBihar #NabinagarUpdates #SamajJagran #SevaKaSankalp #HelpingHands #NGOActivities
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



