google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सत्यदेव कालेज परिसर में मनाया गया अक्षय नवमी

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण

अक्षय नवमी के इस पवित्र एवं पुण्यदायी अवसर पर सत्यदेव परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ सत्यदेव ग्रुप्स की ट्रस्टी माता श्रीमती सावित्री सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान से सत्यदेव कालेज परिसर में आंवला वृक्ष का पूजन-अर्चन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डाक्टर सानंद सिंह ने कहा की भारतीय सनातन परंपरा में अक्षय नवमी का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। इस शुभ अवसर पर आंवला वृक्ष के नीचे पूजन करना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना और उसी वृक्ष की छाया में निर्मित भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करना अत्यंत पुण्यदायी अनुभव है।

आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक ही स्थान पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हुए मन श्रद्धा, आनंद और आत्मिक संतोष से भर गया। पूज्य माता जी का सान्निध्य और आशीर्वाद इस पावन अवसर को और भी विशेष बना गया।

भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा सत्यदेव परिवार पर सदैव बनी रहे। परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव और संस्कारों की अक्षय धारा प्रवाहित होती रहे।

ईश्वर की कृपा, माता जी का आशीर्वाद और परिवार का स्नेह ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज की ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह, सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डाक्टर सानंद सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय,अमित कुमार सिंह रघुवंशी, राम जी गिरी समेत कालेज के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)