google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौ माता की सेवा, भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कारों का परम पावन प्रतीक है गोपाष्टमी-सानंद सिंह

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण

गोपाष्टमी के पावन अवसर पर अपनी पूज्य माता जी श्रीमती सावित्री सिंह ट्रस्टी सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज के साथ डाक्टर सानंद सिंह ने गौ माता का विधि-विधान से पूजन, वंदन एवं आरती किया।

भाजपा नेता डाक्टर सानंद सिंह ने कहा की भारतीय संस्कृति में गौमाता को केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के पोषण, करुणा, सेवा और समृद्धि का आधार माना गया है। हमारी सनातन परंपरा में गौसेवा को ईश्वर की सेवा के समान पुण्यदायी बताया गया है। गौमाता के भीतर संपूर्ण देवशक्तियों का वास मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।

आज माताजी के सानिध्य में गौमाता का पूजन करते हुए मन में यह भाव और भी प्रबल हुआ कि जीवन में संस्कार, सेवा, श्रद्धा और आशीर्वाद का कितना बड़ा महत्व है। माता का स्नेह और गौमाता का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

हमारी हार्दिक कामना है कि गौमाता की असीम कृपा से सत्यदेव परिवार निरंतर उन्नति, समृद्धि और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। परिवार के प्रत्येक सदस्य के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और सद्भाव बना रहे तथा हमारा परिवार समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहे।

गौमाता की सेवा ही मानवता की सेवा है।

गोपाष्टमी के इस पावन पर्व पर उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)