अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बजट कटौती के विरोध मे केंद्रीय शिक्षा मंत्री सरकार को संबोधित ज्ञापन

* उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को सौंपा गया* शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण नजीबाबाद
अनीस विशाल अंसारी जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (अ०वि०) बिजनौर के नेतृत्व में
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अ०वि०) के चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम के आवाहन पर
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का बजट कटौती करने के विरोध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन श्री हर्षवर्धन तोमर, उपजिलाधिकारी को दिया गया, जिसे उप जिलाधिकारी ने समुचित कार्यवाही को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया गया।

अनीस विशाल अंसारी एडवोकेट ने बताया कि पूर्व मे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय को प्रतिवर्ष 100 करोड़ रूपए का बजट मिलता था, जिसे निरंतर कम किया गया है। इस साल सिर्फ़ सवा 9 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया है। बजट में यह कमी 2018 से ही जारी है जब इसे 62 करोड़ से घटा कर 22 करोड़ कर दिया गया था। अगले सत्र में इसमें और कटौती करते हुए इसे 16 करोड़ कर दिया गया और अगले सत्र (2020- 2021) में 14 करोड़, और 2021 -2022 के सत्र में 10 करोड़ कर दिया गया। जिसे इस सत्र में और घटा कर सवा 9 करोड़ कर दिया गया है।
अनीस विशाल अंसारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर ने जानकारी दी कि अलीगढ़ विश्वविद्यालय की वैश्विक रैंकिंग 801 है, तो वहीं भारत सरकार की अपनी रैंकिंग में यह 10 वें स्थान पर है और इंडिया टुडे द्वारा जारी सरकारी
विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में यह चौथे स्थान पर है। जो इस विश्वविद्यालय के शानदार शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित करता है। ऐसे में होना तो यह चाहिए था कि सरकार इसे आर्थिक तौर से और मजबूत कर और बेहतर अकादमिक ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती।
अनीस विशाल अंसारी ज़िला अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि

1- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का बजट बढ़ा कर 100 करोड़ किया जाए।

2 – यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तावित एएमयू के 5 कैंपसों में से सिर्फ़ तीन- मुर्शिदाबाद, किशनगंज और मल्लपूरम ही चल रहे हैं। और इनकी भी आर्थिक स्थिति खराब है। अतः इन तीनों कैंपसों को पर्याप्त बजट मुहैय्या कराया जाए और महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में इसके प्रस्तावित कैंपसों को शुरू किया जाए।

3- एएमयू के मौजूदा वाइस चांसलर का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए नए वाइस चांसलर की नियुक्ति की प्रक्रिया को तत्काल शुरू किया जाए।

4- अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए।

इस अवसर पर एम एच जैदी, इमरान सैफी, जावेद अहमद, अब्दुल रशीद, डाक्टर इलियास अंसारी, अफजाल अहमद, नसीम अहमद, उवैस अहमद आदि उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)