दैनिक समाज जागरण
बघौली हरदोई । कस्बे में बीती शाम ड्रग इंस्पेक्टर सहित क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जयसवाल आबकारी व क्राइम ब्रांच एक्साइज इंस्पेक्टर गिरीश कुमार व थाना अध्यक्ष सोमपाल गंगवार मय टीम सहित दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर भारी मात्रा में टिंचर बरामद किया जिसमें दोनों मेडिकल स्टोर को किया सीज प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रहे शिकायतों को लेकर जिले के आला अधिकारियों के आदेशानुसार कल बीती रात ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई टीमों ने अनुराग मेडिकल स्टोर से 1669 शीशी बरामद की व सोमेन्द्र मेडिकल स्टोर से 519 शीशी बरामद बरामद किया जिसमें दोनों मेडिकल स्टोरों को सीज कर दिया गया है कई घंटों तक चली छापेमारी में इंस्पेक्टर ने बताया कि इन मेडिकल स्टोर की शिकायतों के चलते छापेमारी की गई जिसमें टिंचर को सैंपल के लिए भेज दिया गया है और विभागीय कार्रवाई कर दी गई है उधर मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि टिंचर दवा के रूप में प्रयोग की जाती है जिसके चलते हम लोगों को रखना पड़ता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



