google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अलीगढ़: पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने गयी महिला को लगी गोली, दोषी पुलिसकर्मी सस्पेंड

समाज जागरण डेस्क नोएडा

अलीगढ़ पासपोर्ट आफिस मे पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने गयी महिला को लगी गोली। घायल महिला को तत्काल अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ उसकी स्थिति स्थिर बताया जा रहा है। महिला अलीगढ पासपोर्ट आफिस मे अपने पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने गयी थी। काउण्टर पर खड़ी थी तभी गोली चली और महिला के लगी। महिला को आनन फानन मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ पर महिला की हालत नाजुक बताया जा रहा है। घटना स्थल से प्राप्त फुटेज मे देखा जा सकता है कि महिला काउण्टर पर खड़ी है साथ मे एक आदमी और है तथी एक सिपाही पिस्टल लेकर दरोगा के हाथ मे देता है । शायद दरोगा पिस्टल को टेस्ट कर रहा था तभी यह गोली चली है। आरोपी दरोगा मनोज शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)