google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपने सांसद के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस की चुप्पी निंदनीय : डॉ. कमल गुप्ता



मेयर गौतम ने चेताया, भ्रष्टाचारियों के लिए देश में अब कोई जगह नहीं-

हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा)
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवासों पर छापे व वहां से मिली करोड़ों की संपति को भ्रष्टाचार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पारिजात चौक पर धरना दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि इतने बड़े कांड पर कांग्रेस मुंह तक खोलने को तैयार नहीं है, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस व भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है।
धरने की अध्यक्षता करते हुए शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर छापे में अब तक के अनुमान के अनुसार 300 करोड़ की संपति पकड़ी गई है लेकिन इसकी गिनती व जांच जारी है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है कि न खाउंगा और न ही खाने दूंगा और इसी को सार्थक करते हुए जांच एजेसियों ने अपनी जांच के चलते कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापे मारे हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर कांग्रेस चुप है, जो निंदनीय है। कांग्रेस को अपने सांसद के कृत्य पर मुंह खोलना चाहिए।
धरने को संबोधित करते हुए मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के लिए अब देश में कोई स्थान नहीं है। भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और ऐसे भ्रष्टाचारियों की जगह अब बाहर नहीं बल्कि जेल में है। उन्होंने कहा कि आज धरना देकर कांग्रेस को चेताया गया है कि वह भ्रष्टाचार बंद करें।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि धरने का संचालन महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया ने किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया व प्रवीण पोपली, प्रद्रेश कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र जोग, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, हिसार विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, व विकास जैन, पार्षद सतीश सुरलिया, संजय सेहरा, राकेश गुलाटी, अनिल जोगी, प्रवीण बंसल, रामचन्द्र गुप्ता, प्रवीण केड़िया, अंबिका प्रसाद, रंजीव राजपाल, तनुज खुराना, सुनील वर्मा, महेन्द्र पानू, सुमित मित्तल व भीमसेन अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरनास्थल पर बैठे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)