google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराए जिससे किसान सम्मान निधि राशि मिले

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनांतर्गत (गेहूं घटक) फसल पद्धति आधारित कृषक प्रशिक्षण ग्राम पंचायत भवन सरैया विकास खंड हरहुआ में सम्पन्न हुआ।
सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय ने किसानों से कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। जिससे किसान सम्मान निधि का पैसा मिल सके। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के वैज्ञानिक डॉ0 राहुल सिंह ने किसानों को रोग से होने वाले लक्षण व रोकथाम के बारे में बताया।
कृषि तकनीकी सहायक के0 के0 मौर्य ने किसानों को बीज शोधन हरी खाद की बुआई से लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि इससे उत्पादन की गुणवत्ता एवं उपज बेहतर होता है। पौधे स्वास्थ्य रहते है तो रोग भी कम लगता है। धान के रोगो का उपचार एवं समाधान बताया। किसानों को दलहन, तिलहन व मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर दिया।
कृषि विभाग से नवीन कुमार उपाध्याय लेखपाल सौम्या रघुवंशी, ग्राम प्रधान नरेश यादव, बलिचरण, गुलाब, सूबेदार, हौशीला सिंह, मुन्ना सिंह, पंचायत सहायक अनीता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)