google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवरात्र पर्व के सप्तमी दिवस के अवसर पर सभी प्रकार के भारी वाहन रतनपुर मार्ग पर रहेंगे प्रतिबंधित

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल ने बताया कि 28/03/2023 को “चैत्र नवरात्र पर्व” के “सप्तमी दिवस” के अवसर पर बिलासपुर सहित अन्य दिशाओं से रतनपुर आने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालु पदयात्रियों को देखते हुए, बड़ी संख्या में पुलिस तथा यातायात का बल सुगम एवं सुरक्षित मार्ग व्यवस्था हेतु लगाया गया है। इस अवसर पर सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, ट्रेलर,हाईवा, कैप्सूल,एक्सेल एवं multi-axle वाहनों का रतनपुर की ओर सभी दिशाओं में प्रवेश को प्रतिबंधित किया जावेगा । इसी प्रकार कार व दुपहिया वाहन इस मार्ग पर अपनी-अपनी दिशाओं में नियंत्रित गति से परिवहन कर सकेंगे इस दौरान यातायात एवं मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार होगा परिवर्तित मार्ग कोरबा से जाली मोड़ से सीपत एवं मोपका, गुरुनानक चौक मोड़ से बिलासपुर सिरगिट्टी बाईपास से रायपुर की ओर जाने वाली उपरोक्त मार्ग का दोनों दिशाओं के लिए उपयोग कर सकेंगे ,सप्तमी दिवस के दौरान मार्ग प्रतिबन्धित होने का समय दिनांक- 28/03/ 2023 के दोपहर 15:00 से दिनांक- 29/03/2023 के प्रातः-9:00 बजे तक (पदयात्रा समाप्ति तक) सभी प्रकार के भारी वाहनों का रतनपुर दिशा की ओर प्रवेश प्रतिबंधित होगा। रोके जाने वाले भारी वाहन एवं स्थान सप्तमी दिवस के अवसर पर भारी वाहन जैसे सभी प्रकार के मालवाहक मेटाडोर, ट्रैक्टर, आईसर, ट्रक, ट्रेलर, हाईवा,टैंकर, एक्सेल एवं मल्टी एक्सेल वाहनों को रतनपुर मार्ग की ओर जाने से रोका जावेगा ,जिसमें ग्राम कर्रा से रतनपुर की ओर,तुर्काडीह बाईपास ( पुल के उस पार) से रतनपुर बिलासपुर की ओर, सेंदरी बाईपास,रतनपुर बिलासपुर दिशा की ओर,गौरेला रोड रतनपुर दिशा की ओर सील्ली मोड़ रतनपुर की ओर,कोटा से रतनपुर रोड, सेंदरी मोपका बाईपास रतनपुर बिलासपुर की ओर, गतौरी मोड़ से रतनपुर बिलासपुर की ओर, चिल्हाटी बाईपास मोड़ आगे रतनपुर की ओर परिवहन को पदयात्रा तक रोक होगा जावेगा। इन सभी प्वाइंटों पर यातायात के अधिकारी /जवान एवं थाना एवं रक्षित केंद्र से सहायतार्थ बल की तैनाती की जावेगी। इसी प्रकार बिलासपुर से रतनपुर मार्ग में पेट्रोलिंग पार्टी एवं कोनी थाना तथा रतनपुर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी के साथ यातायात हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी नियमित गश्त करेगी ।किसी प्रकार से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तुओं के देखे जाने पर सीधे पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 100, 07752- 22596, 07752- 228504 पर सूचना देकर पुलिस सहायता प्राप्त करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)