google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली प्रदूषण पर भाजपा के आरोपों पर अमन अरोड़ा का पलटवार — “केंद्र सरकार को पंजाब और किसानों से नफरत है”

चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा द्वारा पंजाब के किसानों पर लगाए गए आरोपों पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार लगातार किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

अमन अरोड़ा ने कहा — “भाजपा जिस तरह से प्रदूषण के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहरा रही है, उससे साफ है कि उन्हें पंजाब और यहां के किसानों से नफरत है। कृषि वैज्ञानिक संस्थान (PUSA) के आंकड़ों के अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को 597 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई थीं, 2022 में 393, 2023 में 146, 2024 में 65 और इस साल यानी 2025 में सिर्फ 62 मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों से साबित होता है कि पंजाब सरकार लगातार पराली जलाने की घटनाओं को कम करने में सफल रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक करीब 1.5 लाख कृषि-अवशेष निपटान मशीनें किसानों को उपलब्ध कराई हैं ताकि पराली को पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटाया जा सके।

अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह केवल आरोप लगाने के बजाय किसानों को प्रोत्साहन देने की दिशा में काम करे और सभी राज्यों के किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहन राशि (incentive) प्रदान करे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)