दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल)। काकद्वीप क्षेत्र में मां काली की एक प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अधिकारी ने कहा कि “काकद्वीप में जो घटना हुई है, वह मां काली का अपमान है। जिन्होंने यह कृत्य किया है, वे पापी और घुसपैठिए हैं। यहां पुलिस और तृणमूल कांग्रेस मिलकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ साजिश कर रही है। मैं बंगाल के हिंदू समाज से आह्वान करता हूं कि वे एकजुट होकर इस अपमान का विरोध करें।”
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



