google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गायक जुबिन गर्ग मामले पर बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा — “हम भी चाहते हैं न्याय, SIT करेगी मजबूत चार्जशीट दाखिल”

गुवाहाटी। प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय की प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास रखती है और विशेष जांच दल (SIT) निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रही है।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा — “हम जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेंगे और अदालत न्याय देगी। भाजपा का रुख स्पष्ट है — हम न्यायपालिका पर विश्वास करते हैं। असम सरकार और मैं, दोनों SIT के काम से संतुष्ट हैं। SIT ने जनता की हर मांग पूरी की — सिंगापुर तक जाकर जांच की, घटनास्थल का निरीक्षण किया और दूसरा पोस्टमॉर्टम भी कराया। जिन लोगों ने सुझाव दिए थे, आज वही प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर उनके पास कुछ और सबूत हैं, तो वे जस्टिस सौमित्र साइकिया आयोग के सामने पेश करें।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “जो लोग कह रहे हैं कि ‘हमें न्याय चाहिए’, वे जान लें कि मुख्यमंत्री भी यही कह रहे हैं — हमें भी न्याय चाहिए। मैं खुद जुबिन गर्ग का प्रशंसक हूं और चाहता हूं कि सच्चाई सामने आए।”

सरकार का कहना है कि जांच में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा और SIT को सभी जरूरी अधिकार दिए गए हैं ताकि यह मामला पारदर्शी रूप से सुलझाया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)