उमरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के अंतर्गत मंडल अमरपुर एवं मंडल इन्दवार के द्वारा आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला बैठक नवीन सामुदायिक भवन अमरपुर में आयोजित की गई। कार्यशाला बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष विमल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l
बैठक में जिलाध्यक्ष जी के द्वारा आत्म निर्भर भारत अभियान की जानकारी दी गई कि 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा जो भी बिंदुवार कार्यक्रम तय है उसे हम सभी को मिलकर करना है। कार्यशाला बैठक को वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय मिथलेश पयासी ने संबोधित करते हुए कहा कि विशेष तौर पर स्वदेशी उत्पादों का स्तेमाल करना होगा और आनलाइन मार्केटिंग को पूर्णतया बंद करना होगा तभी विकसित भारत का सपना वर्ष 2047 तक पूर्ण हो सकेगा l
उक्त बैठक में मुख्य रूप से मदन सिंह ,केशव गुप्ता,रमाकांत चतुर्वेदी, मौजीलाल चौधरी, प्रभात चतुर्वेदी,सूरज विश्वकर्मा , सुनील पाण्डेय ,राजबहादुर लोनी,केदार सोनी, अनिल ताम्रकार, रंगूलाल प्रजापति,सोमचंद रजक ,अनिल पटेल,अनिल चतुर्वेदी,रामप्रसाद विश्वकर्मा,राजेन्द्र तिवारी,नीरज सिंह परिहार ,अजय शर्मा,सचिन सिंह,बबलू जायसवाल,गुलाब लोनी,राजीव शुक्ला, विजय शर्मा,अशोक विश्वकर्मा,ऋषिराज सिंह एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धुओ की उपस्थिति रही l



