दैनिक समाज जागरण
संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका
फुल्लीडुमर थाना की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को लगभग रात 8:00 बजे शराब पीकर हंगामा कर रहे आमा टीकर गांव के दो युवक सेन्टु यादव पिता जगन्नाथ यादव एवं छब्बू कुमार पिता स्वर्गीय शिल्धर यादव को आमा टीकर गांव के पास रोड पर से गिरफ्तार कर लिया गया है| फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शराबी की गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष आलोक कुमार, एएसआई बलबीर विलक्षण एवं सैप जवानों के सहयोग से की गई| ब्रेथ एनालाइजर जांच में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है| गिरफ्तार व्यक्ति की मंगलवार को फुल्लीडुमर अस्पताल में कोविड-जांच के बाद आर्थिक जुर्माना हेतु पुलिस अभिरक्षा में बांका कोट भेज दिया गया है|
- अखाड़ा अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में निकाला गया मंगला जुलूस
- नवरात्रि की आज तीसरे दिन मां देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की
- फ़ॉसिल्स पार्क सलखन में दूसरी बार आग की घटना से चौकन्ना हुआ वन विभाग
- राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बने:पलामू
- स्वस्थ व्यवहार अपनाना है,संचारी रोगों को हराना है स्लोगन संग संचारी रोग नियंत्रण रैली हरहुआ पीएचसी से निकाल किया गया जनजागरण