राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड में वनों की कटाई जोरो पर है।वन विभाग बेखबर है।जी हां विष्णुगढ़ के चलानिया जंगल में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जारी है।जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।हैरानी की बात है कि वन विभाग इस पर चुप्पी साधे हुए है।सूत्रों के मुताबिक दिन में पेड़ काट कर जंगल में छोड़ दिया जाता है।फिर रात के अंधेरे में पेड़ों की अवैध धुलाई होती है।ऐसा ही मामला चलानिया स्थित नमस्ते लाइन होटल के पीछे देखा गया जहां कई जगह पर सखुआ के पेड़ काट कर रखे हुए थे।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



