युवक का शव मिलते ही इटवाटांड़ का माहौल हुआ गमगीन। होटल संचालक व उसके परिवार पर हत्या करने का आरोप
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बादीखरना स्थित चिमनी भट्ठा जाने वाले रास्ते में एक शव मोटरसाइकिल के साथ पाया गया । शव थाना क्षेत्र के इटवाटांड़ गांव के रोहित कुमार सिंह पिता स्व. सुरेंद्र सिंह का बताया गया। मृतक के भाई सोनू सिंह के द्वारा विष्णुगढ़ थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि उसका भाई प्रतिदिन ग्राम वादीखरना स्थित नमस्ते होटल आया करता था ।दिनांक 30 मई को भी वह नमस्ते होटल में आया था, देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटा तो वे होटल मालिक महादेव गोप पिता स्व.श्याम लाल यादव ग्राम वादीखरना से भाई के संबंध में पूछताछ किया तो बताया गया कि मृतक इनके होटल में आया था परंतु यहां से चला गया था। दिनांक 31मई को को समय करीब 6:30 बजे सुबह में उन्हें सूचना मिली कि तुम्हारे भाई का शव वादीखरना स्थित चिमनी भट्टा जाने वाले रास्ते में फेंका हुआ है।वहां पहुंचने के बाद शव को देखने के बाद पता चला कि मृतक के सिर में गहरा जख्म है और शरीर में कई जगह पर ख़रोंच का निशान है।
होटल के आसपास घूमने पर मृतक का चप्पल बरामद हुआ तथा होटल के बिस्तर में खून लगा बेडशीट होटल के पीछे जंगल में पाया गया। आवेदक के द्वारा होटल मालिक महादेव गोप तथा उनकी पत्नी गायत्री देवी एवं पुत्र विकास कुमार यादव एवं अज्ञात दो -तीन लोगों के विरुद्ध हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया गया है। आवेदक द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 100/25 दिनांक 31.05.25 धारा 103(1) 238 (बी) 3 (5) बी0एन0एस0 के तहत प्राथमिकी की दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है वही होटल मालिक महादेव गोप एवं पुत्र विक्की कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वही युवक का शव मिलने से इटवाटांड़ का माहौल गमगीन हो गया।इटवाटांड़ निवाशी विनोद सिंह ने बताया रोहित अपने घर में इकलौता कमाने वाला था।वह दिन में इडली बेचकर अपने घर परिवार का जीवन यापन करता था।मां और एक विकलांग भाई की जिम्मेवारी रोहित के कंधे पर थी।रोहित के जाने से से मां और उसके भाई पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



