नोएडा! सदरपुर खजूर कॉलोनी सेक्टर 45 के गली में सीवर भरे हुए हैं और उसका पानी सड़कों पर निकल रहा है। कॉलोनी वासी गोपाल गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा अथॉरिटी का कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। लोगों के द्वारा ट्वीट भी किया गया है पर कोई जवाब नहीं आ रहा। वह स्वयं पांच बार ट्वीट कर चुके है पर कोई नही सुन रहा। कोई जन प्रतिनिधि या कोई भी प्राधिकरण के अधिकारियों का ध्यान सीवर की समस्याओं पर नहीं है। आने वाले समय में बारिश आने वाली है फिर सीवर और बारिश का पानी गलियों में भरेगा और जिससे बीमारीयों की संभावना बढ़ेगी। कॉलोनी वासिया का कहना है की गलियों में गंदगियों का अंबार लगा हुआ है पर किसी भी अधिकारी का इसकी और कोई ध्यान नहीं है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



