google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमेठी: कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


समाज जागरण
अभिषेक तिवारी
अमेठी
मुसाफिरखाना के स्थानीय बसअड्डे पर ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 53 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान लोगो के बीच 51 किलो मोहब्बत का लड्डू स्टाल लगाकर वितरित किया गया राजू ओझा ने मौजूद वरिष्ठ नेताओं व पत्रकारो को गमछा व माला भेंटकर उन्हें सम्मानित किया वही कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया राजू ओझा ने कहा प्यार के साथ चलिए और प्यार बाटते चलिए। राहुल गांधी स्वच्छ, स्वस्थ्य, सुरक्षित और खुशहाल भारत के भविष्य हैं। राहुल गांधी दबे-कुचले, कमजोर, किसान, गरीब, महिलाओं के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे है। जिला सचिव कुलवंत सिंह ने कहा कि सभी लोग लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले।इस मौके पर राजकुमार यादव, दिलीप सिंह, हनुमन्त विश्वकर्मा, ममता पांडेय, रमाकांती, राहुल गुप्ता, महजबीन, पवन तिवारी, मेजर सतनाम सिंह, रमाकांत, मो जफर, आशीष यादव सत्यम शुक्ला राणा प्रताप यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।वही गौरीगंज तिराहे पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में मोहब्बत का शर्बत वितरित हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)