दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र में पुलिस और पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पहला मैच बारुण और जम्होर और दूसरा मैच नरारी बनाम बड़ेम टीमों ने भाग लिया। मैच का परिणाम नरारी कला खुर्द और बारुण टीम के पक्ष में रहा। मैच में सुधीर कुमार नरारी टीम से और बारुण टीम से विकास कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच चुना गया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगी ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



