राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।बीते गुरुवार रात्रि उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में दो जगहों पर छापामारी कर अवैध नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।बताते है प्रखंड में नकली शराब बनाने वाले गिरोह बीते एक वर्षों से संरक्षक के पैरोकारी पर बड़े पैमाने में शराब बनाने का कार्य कर रहे थे।गिरोह का नेटवर्क झारखंड और बिहार से जुड़ा हुआ है।गिरोह में विष्णुगढ़ के अलावा झुमरा और गिरिडीह के भी निवासी शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा साव(आठ मिल,विष्णुगढ़)धनेश्वर प्रसाद(झुमरा)टेकलाल पासवान(बदीखरना)मोती साव(गिरिडीह) शामिल है इनके विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



