google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम बालक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी

ब्यूरो चीफ़/ सोनभद्र।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय फैजान पुत्र जलालुद्दीन निवासी महुली अपने घर के पास खेल रहा था कि बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मासूम बालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजनों ने एक निजी अस्पताल ले गए। जहाँ फिर मासूम बालक के परिजनों ने इलाज हेतु शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)