google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक की चपेट में आई मासूम बच्ची की मौत, दो घायल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। क्षेत्र के कछवांरोड चौराहे स्थित ओवरब्रिज कट के पास बुधवार की सुबह सर्विस रोड से हाइवे पर जा रहे स्कूटी सवार को प्रयागराज के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।वही महिला व पुरुष घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कछवांरोड चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर गम्भीर रूप से घायल महिला मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासिनी अर्चना सरोज उम्र (28) वर्ष पत्नी सरोज गौतम को इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजकर भर्ती करवाया।वही स्कूटी चला रहा सरोज गौतम मामूली रूप से चोटिल था।मृतक मासूम बच्ची त्रषिता नौ माह पुत्री सरोज गौतम बताया गया।पुलिस स्कूटी व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)