समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के डोमरी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण कर अपने सम्बोधन में समस्त छात्राओं को स्मार्टफोन के माध्यम से अपने ज्ञान अर्जन की क्षमता में वृद्धि कर अपने कार्य कुशलता को सुदृढ़ व तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में अमित पटेल,अशोक पटेल,मुकेश पटेल,मल्लू,विनोद सहित संस्था के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



