दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव में रविवार को एक दुखद घटना घटी। सांप के डंसने से एक बुजुर्ग इंद्रदेव पाल की मौत हो गई। वह सुबह शौच के लिए खेत किनारे बधार की ओर गए थे, तभी रास्ते में एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद परिजनों ने इंद्रदेव पाल को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय एक ओझा-गुनी के पास झाड़फूंक कराने ले गए। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें बीआरबीसीएल के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने सांप के काटने से हुई मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत मद के तहत मुआवजे की मांग किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



