google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बचपन में ही नक्सलियों का हाथ पकड़ चुका था सहदेव।

अपने साथियों रधुनाथ हेम्ब्रम एवं वीरसेन गंझू के साथ क्षेत्र में सक्रिय था ।

क्षेत्र में मिथिलेश सिंह की जगह कमान संभाल रहा था।एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।गोरहर थाना के पातेतिरी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन विष्णुगढ़ प्रखंड के भंडेरी गांव का रहने वाला था।बताते है बचपन में ही घर छोड़ कर चला गया था।गांव में उसकी पत्नी अपने दो पुत्र के साथ रहती है।18 वर्षीय बड़ा पुत्र रांची स्थित एक स्कूल का 12 वीं का छात्र है।दूसरा बेटा हजारीबाग के एक स्कूल का 8 वीं का छात्र है।बचपन में घर छोङकर गए नक्सली सहदेव शादी भी गांव घर के बाहर ही किया था।18 साल पुर्व पत्नी और बेटे के साथ गांव लौट कर आया था।पत्नी और बेटे को छोड़कर पुनःघर से चला गया।दूसरा बेटा गांव घर में जन्म लिया था।पत्नी पार्वती देवी को मुठभेङ में पति की मौत होने की खबर से अनजान होने की बात बताई।पर सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबर पर इत्तेफाक रखते हुए बताया कि मुठभेङ की घटना में पति की मौत होने की खबर सही ही होगी।गांव के ग्रामीण कहते है सहदेव को घर आते जाते कभी नहीं देखा जाता था।पर नक्सली सहदेव सोरेन इस क्षेत्र में सक्रिय था। मुठभेङ में मारे गए रधुनाथ हेम्ब्रम एवं वीरसेन गंझू के साथ वह इस क्षेत्र में सक्रिय था।बताया जा रहा है नक्सली मिथिलेश सिंह उफ दुर्योधन महतो, उर्फ बङका दा की जगह सहदेव सोरेन क्षेत्र में कमान संभाल रहा था।जिसका अंत मुठभेङ में हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)