google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आनंद मार्ग ने थैलेसीमिया रोगी के स्वास्थ्य लाभ के लिए 5 यूनिट रक्तदान एवं पांच मोतियाबिंद फेको सर्जरी किया गया।

दैनिक समाज जागरण 10.12.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 8 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। साथ ही साथ आनंद मार्ग ने थैलेसीमिया रोगी के स्वास्थ्य लाभ के लिए 5 यूनिट रक्तदान जमशेदपुर ब्लड सेंटर में 2 घंटे में किया ।

11 दिसंबर बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।

सोनारी में एक अन्य कार्यक्रम में सुनील आनंद ने कहा कि मैं ब्रह्म हूं की साधना से आत्मविश्वास बढ़ता है , जहां डर है वही अंधविश्वास है जहां डर नहीं वहां भक्ति है डर से कभी भी भक्ति की उत्पत्ति नहीं होती भक्ति का मूल प्रेम है जहां परम पुरुष के प्रति विशेष प्रेम है वही भक्ति है ।

परमात्मा के प्रति भय एवं मनोकामना की इच्छा से अंधविश्वास एवं प्रेम से भक्ति का जन्म होता है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)